Author sid

Add To collaction

"रूह की सरहदें"

     "रूह की सरहदें" एक अलौकिक प्रेम-कथा है जो एक रहस्यमयी जिन्नजादी मैमून और एक इंसानी नौजवान के बीच पनपते रिश्ते की कहानी है। मैमून, जिन्नों के बादशाह की बेटी, अपनी दुनिया के तमाम ऐशो-आराम के बावजूद इंसानी भावनाओं की गहराई से आकर्षित है।

     हर रात वह एक पुराने उजड़े मकान के ज़रिए इंसानों की दुनिया में आती है  बस देखने, महसूस करने, और उस खालीपन को भरने की कोशिश करने जिसे वह खुद समझ नहीं पाई। पर एक रात, वह सब बदल जाता है  जब वह मकान वीरान नहीं रहता।

    एक इंसान उस मकान में ठहरा होता है  एक नौजवान जिसकी आँखों में नींद है, पर दिल में रहस्य छुपा है। मैमून की दिलचस्पी, जिज्ञासा और शायद कुछ और... उसे उस शख्स की ओर खींचती है। लेकिन क्या यह मुलाक़ात महज़ इत्तेफ़ाक़ है या किस्मत की कोई रहस्यमयी चाल?



   1
0 Comments